बुधवार, 24 जून 2015

Yes, It's Silly: फेसबुक पर लड़कियों के फोटो लाइक करता हूं! : yes it's silly

DAILY JOKES

Yes, It's Silly: फेसबुक पर लड़कियों के फोटो लाइक करता हूं!

Yes, It's Silly: फेसबुक पर लड़कियों के फोटो लाइक करता हूं!
अंकल : बेटा क्या करते हो? 
लड़का : नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं। 
अंकल : सोशल वर्कर हो? 
लड़का : नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं। 
*** 
आज एक पुलिस वाले ने रोक लिया, क्योंकि मैंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिसवाले ने गाड़ी से चाबी निकाली और बोला, 'आ जाओ मेरे पीछे-पीछे।' 
हम तो हम हैं, फिर क्या? हमने जेब से दूसरी चाबी निकाली, गाड़ी स्टार्ट कर के पुलिस वाले से कहा, 'अब तुम आ जाओ मेरे पीछे पीछे-पीछे।' 
दीपक पांडे, भोपाल 
*** 
एक सरकारी कर्मचारी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला, 'डॉक्टर साहब मुझे बहुत थकान लग रही है। मैं क्या करूं?' डॉक्टर ने उसका भली प्रकार मुआयना किया और उसे बताया, 'तुम्हें आराम करना चाहिए, इसलिए जितनी जल्दी हो सके, तुम अपने ऑफिस लौट जाओ।' 
*** 
मुर्गा (मुर्गी से) : आई लव यू जान मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं। 
मुर्गी : ओह सच्ची? 
मुर्गा : हां। 
मुर्गी : चलो फिर आज अंडा तुम दो। 
शिवानी कश्यप, ग्वालियर 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें